श्रीगंगानगर

शादीशुदा प्रेमी से मिलने बांग्लादेश से राजस्थान आई युवती…

बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक युवती अपने शादीशुदा प्रेमी से मिलने राजस्थान के अनूपगढ़ पहुंच गई। छह महीने पहले दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया ऐप से हुई थी। युवती ने प्रेमी से मिलने के लिए करीब 2200KM का सफर तय किया। वह टूरिस्ट वीजा लेकर यहां पहुंची है।रावला (अनूपगढ़) थाना अधिकारी रमेश कुमार ने बताया- उम्मे हबीबा उर्फ हनी …

Read More »

पर्यावरण चेतना यात्रा शुरू, 54 जगह से होकर गुजरेगी…

श्रीगंगानगर में अमृता देवी नागरिक पर्यावरण संस्थान और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर से रविवार सुबह शहर के एल ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर से पर्यावरण जन चेतना यात्रा निकाली गई। यह जन चेतना यात्रा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और अनूपगढ़ जिले में 54 स्थानों से होते हुए जोधपुर जिले में गांव खेजडली पहुंचेगी। वहां यात्रा का स्वागत किया जाएगा यात्रा की शुरुआत …

Read More »

कांग्रेस का प्रदर्शन…

श्रीगंगानगर मणिपुर राज्य में हो रहे वर्ग विशेष के खूनी संघर्ष के विरोध में कांग्रेस की जिला इकाई की ओर से बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी के पद संभालने के बाद यह पहला प्रदर्शन था। इसमें जिला प्रभारी व प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान भी मौजूद थे। इसके बावजूद कांग्रेसी ज्यादा भीड़ नहीं …

Read More »

सूरतगढ़ के सेवादार अमरनाथ यात्रियों की करेंगे सेवा…

सूरतगढ़ की श्री अमरनाथ यात्रा लंगर सेवा समिति का 13 वां विशाल लंगर भंडारा शुक्रवार शाम को शोभा यात्रा के बाद विधिवत रूप से रवाना किया गया। पंजाब के शेरगढ़ डेरा महंत संत रामनाथ महाराज और पूर्व विधायक गंगाजल मील ने बर्फानी भवन से पूजा अर्चना कर ध्वज लहराते हुए लंगर भंडारे को रवाना किया।इससे पूर्व पुरानी धान मंडी से …

Read More »

BLO शिक्षकों को नोटिस देने का विरोध…

सूरतगढ़ के एसडीएम द्वारा ब्लॉक के BLO शिक्षकों को दिए गए नोटिस के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने प्रदर्शन किया। संघ की अध्यक्षा रणवीर कौर, मंत्री विनोद तरड़ के नेतृत्व में प्रदर्शन कर नोटिसों की होली जलाई।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक अब RTE की धारा 27 और इस संदर्भ मे आदेशों की पालना करते हुए बालकों …

Read More »

IGNP में मिले पांच बमों को किया नष्ट…

सूरतगढ़ में बिरधवाल के समीप इंदिरा गांधी नहर परियोजना में बंदी के दौरान खुदाई में मिले पांचों बमों का सेना की श्रीगंगानगर से पहुंची बम निरोधक दस्ते की टीम ने निस्तारण कर दिया। इस दौरान धमाके के साथ ही एकबारगी धुएं का गुबार छा गया। सिटी थानाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि एक माह पहले 13 मई को क्लोजर के …

Read More »

डिस्कॉम में ‘इंटक’ यूनियन की इकाई का हुआ गठन…

बैठक की शुरुआत में तकनीकी कर्मचारियों के पदनाम बदलने पर फेडरेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद बैठक में तकनीकी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में चर्चा की तथा मौजूद सभी सदस्यों के निर्णय अनुसार इंटक संगठन की इकाई गठित करते हुए मुकेश यादव को अध्यक्ष, लालचंद मीणा को महामंत्री, …

Read More »

रात को आंधी, बरसात…

श्रीगंगानगर में रविवार रात बरसात मे बाद सोमवार सुबह तक जिले के कई इलाकों में पानी भर गया। सुबह तक जिले के कुछ हिस्सों में पानी भरने से लोगों को परेशान होना पड़ा वहीं ग्रामीण इलाकों में देर रात तक बिजली की सप्लाई बंद थी। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा । जिला मुख्यालय पर शाम करीब सात बजे बिजली …

Read More »