शाह बोले-लाल रंग देखकर गहलोत सांड जैसे दौड़ते हैं…

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- आपने 5 साल तक कांग्रेस की सरकार देखी। 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने सबसे बड़ा कोई कार्यक्रम किया है तो भ्रष्टाचार करने का कार्यक्रम किया है। यहां कुछ युवा लाल कलर की स्वेटर-जर्सी पहन कर आए हैं। मेरी सभा में तो आ गए, आप गहलोत साहब की सभा में मत चले जाना। नहीं तो जैसे सांड लाल कलर को देखकर दौड़ता है वैसे गहलोत साहब। केंद्रीय गृह मंत्री ने शुक्रवार को बिजयनगर, नसीराबाद (अजमेर) में सभा को संबोधित किया।
शाह ने कहा- लाल डायरी में क्या है? गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार का काला चिट्‌ठा। राजस्थान में आजादी से अब तक जितनी सरकारों ने भ्रष्टाचार नहीं किया होगा, गहलोत सरकार ने उससे बड़ा घोटाला किया। खनन विभाग में 66 हजार करोड़, खनन के पट्‌टे देने में और 1 हजार करोड़ का घोटाला किया। उदय सागर झील में 2 हजार करोड़ का घोटाला किया। प्रतापगढ़ में लाइम स्टोन के ठेके देने में 1 हजार करोड़ की खान 5 रुपए में दे दी। सचिवालय के कमरे की आलमारी में 2 करोड़ रुपए और किलो में सोना मिलता है। कालीसिंध के नाम पर 200 करोड़ की रिश्वत ली। वृद्धावस्था पेंशन में 450 करोड़ रुपए गहलोत सरकार खा गई। राशन में भी 1 हजार करोड़ का घोटाला किया। जो गरीबों का राशन नहीं छोड़ते वे लोगों का भला कैसे कर सकते हैं। जिनके शासन में अवैध खनन रोकने के लिए किसी संत को आत्मदाह करना पड़े, वे क्या राजस्थान का भला कर सकते हैं। मेरे जीवन में ऐसी भ्रष्ट सरकार नहीं देखी।

Check Also

राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी…

राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी। …