परिवर्तन यात्रा में राज्य सरकार पर हमलावर BJP…

दौसा में भाजपा द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा में वक्ताओं द्वारा केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को भुनाने साथ किसान कर्जमाफी, पेपर लीक व महिला उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर राज्य की कांग्रेस सरकार को घेर रहे हैं।
रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सिकंदरा चौराहे पर सभा को संबोधित करते हुए G-20 के सफलतम आयोजन समेत सीमा सुरक्षा, अयोध्या राम मंदिर, अर्थव्यवस्था में सुधार समेत केंद्र सरकार के कई काम गिनाए।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट कम कर दिया लेकिन राजस्थान सरकार की नाकामी की वजह से यहां के लोगों को सबसे महंगा पेट्रोल डीजल खरीदना पड़ रहा है। राज्य के लोगों को सबसे महंगी बिजली मिल रही है, लेकिन यहां के किसानों का बाजरा सबसे सस्ता खरीदा जा रहा है।
पड़ोसी राज्य हरियाणा में बाजरा 2300 रुपए क्विंटल खरीदा जाता है, लेकिन राजस्थान में महज 1300 रुपए क्विंटल खरीद कर कांग्रेस सरकार किसानों का शोषण कर रही है।

Check Also

पायलट के जन्मदिन पर मंत्री परसादीलाल ने लगाए पौधे…

दौसा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पहली …