श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज…
shreemant chhatrapati shivaajee mahaaraaj…

श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज…

दोस्तों स्वागत है आपका डिजिटल आवाज की सीरीज, पॉजिटिव मंडे में, और आज हम बात करने वाले है श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में, तो विडियो को बिना स्किप करे अंत तक देखते रहिये, चलिए विडियो शुरू करते हैं –
भारत के वीर सपूतों में से एक श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में सभी लोग जानते हैं। बहुत से लोग इन्हें हिन्दू हृदय सम्राट कहते हैं तो कुछ लोग इन्हें मराठा गौरव कहते हैं, जबकि वे भारतीय गणराज्य के महानायक थे।
कहते है कि माँ, बच्चे का प्रथम गुरु होती है, और शिवाजी की माँ ही उनकी गुरु भी थी। शिवाजी का बचपन उनकी माता जिजाऊ के मार्गदर्शन में बीता। माता जीजाबाई धार्मिक स्वभाव वाली होते हुए भी गुण-स्वभाव और व्यवहार में वीरंगना नारी थीं। इसी कारण उन्होंने बालक शिवा का पालन-पोषण रामायण, महाभारत तथा अन्य भारतीय वीरात्माओं की उज्ज्वल कहानियां सुना और शिक्षा देकर किया था। दादा कोणदेव के संरक्षण में उन्हें सभी तरह की सामयिक युद्ध आदि विधाओं में भी निपुण बनाया था। धर्म, संस्कृति और राजनीति की भी उचित शिक्षा दिलवाई थी। उस युग में परम संत रामदेव के संपर्क में आने से शिवाजी पूर्णतया राष्ट्रप्रेमी, कर्त्तव्यपरायण एवं कर्मठ योद्धा बन गए।
बचपन में शिवाजी अपनी आयु के बालक इकट्ठे कर उनके नेता बनकर युद्ध करने और किले जीतने का खेल खेला करते थे। युवावस्था में आते ही उनका खेल वास्तविक कर्म शत्रु बनकर शत्रुओं पर आक्रमण कर उनके किले आदि भी जीतने लगे। जैसे ही शिवाजी ने पुरंदर और तोरण जैसे किलों पर अपना अधिकार जमाया, वैसे ही उनके नाम और कर्म की सारे दक्षिण में धूम मच गई, यह खबर आग की तरह आगरा और दिल्ली तक जा पहुंची। अत्याचारी किस्म के तुर्क, यवन और उनके सहायक सभी शासक उनका नाम सुनकर ही मारे डर के चिंतित होने लगे थे।
कहते हैं कि छत्रपति शिवाजी ने ही भारत में पहली बार गुरिल्ला युद्ध का आरम्भ किया था। उनकी इस युद्ध नीती से प्रेरित होकर ही वियतनामियों ने अमेरिका से जंगल जीत ली थी।
दोस्तों, ये थी श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी उम्मीद करती हूँ की उनकी ये कहानी आपको पसंद आयी होंगी और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजियेगा ताकि वो भी श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित हो सके।

Check Also

संदीप माहेश्वरी 

संदीप माहेश्वरी उन लाखों लोगों में से एक नाम है जिन्होंने सफलता, खुशी और संतुष्टि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *