बाजरे के खेत में पहुंची पुलिस और …

दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रेटा गांव में DST कॉन्स्टेबल प्रहलाद सिंह पर बुधवार को फायरिंग करने वाला एक आरोपी गुरुवार शाम 5.15 बजे पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह 34 घंटे से बाजरे के खेत में छुपा था। प्यास लगी तो मोबाइल ऑन कर भाई को पानी लाने का मैसेज किया। लोकेशन ट्रेस होने पर हथियारबंद जवान एक्टिव हो गए।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 3 बार मोबाइल ऑन किया था। तीसरी बार में उसकी लोकेशन ट्रेस हो गई। डॉग स्क्वायड उसे देखकर भौंका। आरोपी ने फायरिंग की तो जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। रेंज आईजी उमेश चंद्र दत्ता ने बताया कि आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे पहले दौसा, बाद में जयपुर रेफर किया गया।
जयपुर रेंज आईजी उमेश चंद्र दत्ता ने बताया- गुरुवार शाम को पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम को मिले इनपुट के आधार पर रेटा गांव के पेट्रोल पंप के पीछे बदमाश की बाजरे के खेत में घेराबंदी की गई। जहां दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग में गोली लगने से बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे पुलिस ने दबोच लिया।

Check Also

परिवर्तन यात्रा में राज्य सरकार पर हमलावर BJP…

दौसा में भाजपा द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा में वक्ताओं द्वारा केंद्र सरकार …