जिला प्रमुख जैन भाया ने किया नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण

जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया एवं क्षेत्रीय विधायक निर्मला सहरिया आज केलवाड़ा क्षेत्र दौरे पर रही इस दौरान जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने नवीन ग्राम पंचायत भवन उँनी का लोकार्पण किया। ग्राम विकास अधिकारी राजाराम सहरिया,सौरम सहरिया सरपंच उँनी ने बताया कि नवीन ग्राम पंचायत भवन लोकार्पण समारोह के दौरान क्षेत्रीय विधायक निर्मला सहरिया व जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने एक करोड़ 73 लाख से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया इस मौके पर, जिला परिषद सदस्य प्रदीप काबरा, प्रधान कांतिबाई मेहता ,विकास अधिकारी धनसिंह,एईएन छुट्टन लाल मीणा समरानियां मंडी अध्यक्ष चितरंजन पाठक,धर्मेंद्र यादव अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शाहाबाद, विनोद चंदेल सरपंच दांता, बाल्दा सरपंच उत्कर्ष चौधरी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Check Also

बारां में तैयार हो रहा ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रैक…

बारां जिला मुख्यालय पर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को अब कड़ी …