जन सम्मान वीडियो में भीलवाड़ा के भाई-बहन प्रथम…

सीएम अशोक गहलोत द्वारा चलाई जा रही जन सम्मान योजना में भीलवाड़ा के भाई-बहन की जोड़ी ने पहला पुरस्कार प्राप्त किया है। दोनों भाई-बहन ने प्रदेश में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं पर 2 मिनट का गाना तैयार किया था। दोनों भाई-बहन जहाजपुर के भीमपुरा गांव के रहने वाले हैं। दोनों के प्रथम पुरस्कार जीतने पर राज्यमंत्री धीरज गुर्जर ने दोनों को बधाई दी है।
दरअसल, सीएम अशोक गहलोत द्वारा हाल में जन सम्मान योजना वीडियो कांटेस्ट शुरू किया गया है। इसमें सरकार द्वारा चलाए जा रहे महंगाई राहत कैंप व जन कल्याणकारी योजनाओं बारे में वीडियो तैयार करना है। इसी के लिए जहाजपुर क्षेत्र के भीमपुरा निवासी भाई-बहन आरती कानावत व हर्ष कानावत पुत्र जगदीश सिंह कानावत ने भाग लिया था। उन्होंने रजवाड़ी स्टूडियो में 2 मिनट का गाना तैयार किया था।
इसी तरह अपने क्षेत्र से जुडी ख़बरों को पाने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें… डिजिटल आवाज… बेख़ौफ़ सत्य तक…

Check Also

प्रेम प्रदर्शन का नहीं दर्शन का विषय है: डॉ.विश्वास

भीलवाडा के राजेंद्र मार्ग स्कूल ग्राउंड में आयोजित अपने-अपने श्याम कथा में गुरुवार को दूसरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *