मनोविज्ञान के रोचक तथ्य – पार्ट 2

मनोविज्ञान के अनुसार आप जिस प्रकार के कपड़े पहनते हैं उसी प्रकार का आपका मूड यानि स्वभाव हो जाता है।
जिस इंसान को बहुत गुस्सा आता है वह अंदर से उतना ही नरम और भावुक स्वभाव का होता है। ऐसे लोगों की तर्क शक्ति बहुत तेज़ होती है और ये लोग काफी ईमानदार और खुले विचारों के होते हैं।
जो व्यक्ति डांस करता है चाहे अकेले में या पब्लिक में वह आम लोगों से अधिक पॉजिटिव और आकर्षक होता है।
जो व्यक्ति ज्यादा चीनी खाता है या मीठी चीजों का सेवन करता है वह स्वयं में शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
अगर किसी इंसान को कोई काम न करने के लिए कहा जाए तो वह सबसे पहले उसी काम को करने के बारे में सोचता है।
अंधेरे में सोने वाले लोग काफी आत्मविश्वासी होते हैं, इन्हें अपने कार्य से बहुत प्रेम होता है। इनको अपने काम में देरी बिल्कुल भी पसंद नही होती है।
इंसान सोते समय छींक व खांस नहीं सकता है। अगर वह ऐसा करता है तो असल में वह जाग चुका होता है।
मनोविज्ञान के अनुसार जल्दी से बात मानने वाले लोग दिल के बहुत अच्छे होते हैं।
अक्सर बातों ही बातों में जिन लोगों के आंखों में आंसू आ जाते हैं वह लोग बहुत ही सच्चे और साफ दिल के होते हैं
अगर आप अपनी लाइफ में खुश रहना चाहते हैं तो अपने दोस्तों की लिस्ट में अपने अपोजिट जेंडर वाले लोगों को बढ़ाना शुरू कर दें।
यदि आप किसी से प्रेम/नफरत करते हैं तो उसे जाहिर कर दीजिए अन्यथा आपकी बेचैनी बनी रहेगी। इससे आपकी सोचने की क्षमता धीरे धीरे कम होने लगेगी।
जब आप किसी के काफी करीब हो जाते हो तो उसके द्वारा भेजे गए मैसेज भी आपको उसकी आवाज़ में सुनाई देते हैं।
अगर आप किसी को इंप्रेस करना चाहते हो तो उसके बारे में बात करना शुरू कर दो। क्योंकि मनोविज्ञान के अनुसार किसी व्यक्ति को अपने बारे में तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है।
जहां प्यार होने में सिर्फ 5 सेकंड का समय लगता है वहीं प्यार को भूलने में 88 दिन तक लग जाते हैं।

Check Also

मनोविज्ञान के रोचक तथ्य

दोस्तों, सन्डे साईकोलोजी में हम साईकोलोजी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य आपके सामने लेकर आते …