Ep-19 || World in 2050 || जानिए 2050 में कैसी होगी दुनिया…

2050 का साल आज से करीब 27 साल दूर है। दुनिया का हर इंसान जानना चाहता है कि हमारा आने वाला भविष्य कैसा होगा। हालांकि आगे की दुनिया कैसी होगी यह बता पाना मुश्किल है। लेकिन 2050  तक अगर दुनिया सुरक्षित रही तो वैज्ञानिक तौर पर दुनिया में कई बड़े बदला देखने को मिल सकते है। 

2050 तक दुनिया की आबादी कम से कम 9 अरब से ऊपर हो सकती है वही भारत की पापुलेशन चीन से भी ज्यादा हो जाएगी। 2050 तक करीब 75 प्रतिशत जनसंख्या शहरों में बस रही होगी। शहरों में आसमान छूती हुई गगनचुंबी इमारते बन जाएंगी। इतना ही नहीं हमे जमीन से ऊंची कई मंजिल ऊपर तक सड़कें बनी मिल सकती है। 2050 तक हरियाली कम होने के चलते कंक्रीट के जंगल बनाए जांएगेे। कुल मिलकार धरती पर जमीन इतनी कम हो जाएगी कि इमारतों के ऊपर खेती की जाने लगेगी। अमेरिका की एक रिपोर्ट की माने तो समुंद्र का सी लेवल बढ़ जाएगा। जिसके चलते समुद्र किनारे बसे शहर और जंगल जल में डूब जाएंगे। साथ ही 2050 तक 50 फीसदी नौकरियां समाप्त हो जाएंगी क्योंकि उस समय तक रोबोट से काम लिया जाएगा।

साल 2050 तक चिकित्सा में इतनी तेजी आएगी की मृत्यू दर बहुत कम हो जाएगी। रिपोर्ट की माने तो 80 से कम उम्र वाला कोई भी इंसान नहीं मरेगा। इंसान का दिमाग इतना सुरक्षित होगा की उसके दिमाग को कंप्यूटर से जोड़कर उसे डाटा को हार्ड डिस्क में स्टोर किया जा सकेगा। तकनीकी विकास के चलते कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां खत्म हो जाएगा। सभी प्रकार के बीमारियों के उपचार के लिए एक ही टीका लगाया जाएगा। डॉक्टर मोबाइल पर ही घर बैठे बीमारी का इलाज करेंगे और फिस भी मोबाइल द्वारा ली जाएगी। हम आज के समय में जो कंप्यूटर का उपयोग कर रहे है वह सुपर कंप्यूटर के मुकाबले कई गुना तेजी से चलने लगेंगे। पेट्रोल का ईंधन के रूप में प्रयोग बंद हो जाएगा। उसकी जगह हाइड्रोजन ईंधन का इस्तेमाल किया जाने लगेगा।

2050 में उड़ने वाली कारें आने की संभावना भी नजर आने लगेगी। कारों को उतारने के लिए किसी हवाई सरफेस की जरूरत नहीं होगी। सभी वाहन कंप्यूटर द्वारा कंट्रोल किए जाएंगे। वही एक्सीडेंट होने की स्थिति में कंप्यूटर सिस्टम वाहन को टक्कर होने से पहले ही कंट्रोल कर लेगा। 

2050 तक हॉलिडे डेस्टिनेशन पिकनिक के लिए अमेरिका या सिंगापुर ही जाकर चांद और मंगल पर जाया जाएगा। चांद और मंगल ऐसे शहर बनाए जाएंगे जहां पर पेड़ पौधे होने के साथ-साथ बहुत सारी सुविधाएं भी होंगी। इस पर नासा जैसी कई अंतरिक्ष एजेंसियां काम कर रही है। भविष्य में कारण कई बड़ी वस्तुएं और हथियारों का निर्माण भी बेहद आसान हो जाएगा। 2050 में होलोग्राम टीवी आ जाएंगे एक बटन दबाते ही यह होलोग्राम टीवी हमारे सामने प्रकट हो जाएगा

2050 तक स्कूल पूरी तरह से डिजिटल हो जाएंगें। स्कूलों में बच्चों को भारी भरकम बैग लेकर नहीं जाना होगा। बच्चों के हाथों में टेबलेट या लैपटॉप होंगे। जिनमें सारी किताबें स्टोर होंगी, स्कूल के ब्लैक बोर्ड टच स्क्रीन वाले होंगे। स्कूलों की पैरेंट्स मीटिंग ऑनलाइन होंगी। बच्चों की परिक्षाएं भी ऑनलाइन होने लगेंगी। 2050 तक हम एलियन और उनके ग्रहों को खोजने में कामयाब हो जाएंगे।

Check Also

प्लूटो को बताया भी नहीं कि वो ग्रह नहीं रहा…

हमारी धरती सहित सूर्य का चक्कर लगाते कुल ग्रहों की संख्या 8 है. लेकिन क्या …