दुनिया का सबसे बड़ा महासागर…

धरती की 70.92 प्रतिशत सतह समुद्री जल से ढंकी हुई है। धरती पर कुल 5 महासागर है- प्रशांत महासागर यानी पैसिफिक ओशन, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक महासागर और अंटार्कटिक महासागर या दक्षिणी महासागर। प्रशांत महासागर धरती का सबसे बड़ा और सबसे गहरा महासागर है।
पर इस महासागर ने अपने अन्दर कौन -कौन से राज छुपा रखे हैं यदि आप भी यही जानना चाहते है तो दोस्तों स्वागत है आपका डिजिटल आवाज की सीरीज वैज्ञानिक बुद्धि में, जहाँ हम आपको विज्ञान से जुड़े कुछ तथ्य बताते हैं तो विडियो को बिना स्किप करे अंत तक देखते रहिये, चलिए विडियो शुरू करते हैं – 

 
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि विश्व का सबसे विशाल महासागर प्रशांत महासागर है जिसका क्षेत्रफल लगभग 16करोड़ वर्ग किलोमीटर है। यानि यह अटलांटिक महासागर के दोगुने से भी अधिक है। इसमें विश्व के सभी महासागरों का 45.8 प्रतिशत जल मौजूद है। यह पूर्व से पश्चिम में लगभग 19800 किलोमीटर की चौड़ाई और उत्तर से दक्षिण में लगभग 15500 किलोमीटर की लंबाई में फैला हुआ है।
 
क्या आप जानते हैं कि प्रशांत महासागर विश्व का सबसे गहरा सागर भी है? इसकी औसत गहराई 3939 मीटर है अर्थात लगभग 14,000 फुट तथा अधिकतम गहराई लगभग 36,201 फुट है। सचमुच यह गहराई कई डायनासोर के डूबने के लिए काफी है। इस महासागर की सतह, मुख्य रूप से पश्चिम में, कई बड़ी-बड़ी लंबी खाइयों से भरी पड़ी है, जिसमें मरियाना ट्रेंच प्रमुख है। जो दुनिया का सबसे गहरा महासागरीय गर्त है, जिसकी गहराई 10,994 मीटर यानी लगभग 36069 फुट है। प्रशांत महासागर का उत्तरी भाग सबसे गहरा है। इसकी अधिकतम गहराई अब तक 11,022 मीटर नापी गई है।
 
प्रशांत महासागर के भीतर जल जंतुओं की एक रहस्यमयी दुनिया है। यह विश्व के सबसे बड़े जीव ब्लू व्हेल का घर है। सभी समुद्रों की मछलियों में से लगभग 70 प्रतिशत मछलियां इसी में पाई जाती हैं। इसमें पेंगुइन की सभी प्रजातियां भी पाई जाती हैं। दुनिया का सबसे बड़ा ऑक्टोपस भी इसी समुद्र में पाया जाता है। हालांकि आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि सफेद डॉल्फिन सिर्फ प्रशांत महासागर में ही पाई जाती है।

Check Also

प्लूटो को बताया भी नहीं कि वो ग्रह नहीं रहा…

हमारी धरती सहित सूर्य का चक्कर लगाते कुल ग्रहों की संख्या 8 है. लेकिन क्या …