10 Ways to Faster Reading

यह बात तो आपको पता है कि बढ़ने के लिए पढ़ना बहुत जरूरी होता है। हर कोई व्यक्ति इस बात को जानता है। दुनिया का हर कामयाब व्यक्ति बिना पढ़े या बिना किसी खास चीज़ के बारे में जानकारी इकठ्ठा किए कामयाब नहीं हुआ। और किताबें यह जानकारी हमें बहुत आसानी से दे दिया करती हैं। लेकिन क्या हो अगर आपको बहुत कम समय में बहुत सी किताबें पढ़नी हो? क्या हो अगर आप बहुत धीरे पढ़ते हों जिससे आपको कुछ भी सीखने में ज्यादा समय लगता हो?
यह किताब इस तरह की समस्याओं से निकलने में आपकी मदद करती है। 
तो दोस्तों स्वागत है आपका डिजिटल आवाज की सीरीज शुक्र है. किताबे है में, तो वीडियो को बिना स्किप करे अंत तक देखते रहिये, चलिए वीडियो शुरू करते है – 

हम सभी को स्कूल की किताबों का हर एक हिस्सा पढ़ना पड़ता था क्योंकि उसे पढ़कर हमें एक्ज़ाम देना होता था और हम नहीं जानते थे कि वहाँ हमसे किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे। लेकिन स्कूल से निकलने के बाद यह आदत हमारे अंदर कुछ इस तरह से बस जाती है  की हम सब कुछ पाने की कोसिस करने लगते हैं भला वो वाह हमारे काम की चीज हो या ना हो।
एक्जाम्पल के लिए न्यूज़ पेपर या मैगज़ीन का हर एक हिस्सा आपके काम का नहीं हो सकता। ठीक उसी तरह एक किताब में लिखी गई हर बात आपके काम की नहीं हो सकती। तो हर एक चीज़ को मत पढ़िए बल्कि उस चीज़ को खोजिए जो वाकई आपके काम की हो।
इसके अलावा आप सिर्फ कुछ गिनी चुनी चीजों को पढ़िए, ना कि हर उस चीज़ को जो आपके टेबल पर रखी हुई है। आप उसमें से उन । आर्टिकल्स को अलग कर दीजिए जिनके नाम से यह साफ हो कि वो आपके काम की नहीं है।
इसके बाद आप पढ़ी हुई चीजों को याद करने का एक तरीका बनाइए। आप जब भी पढ़िए तो अपने साथ एक पेंसिल लेकर बैठिए और जरूरी लाइनों को अंडरलाइन कर दीजिए। इसके बाद आप सभी जरूरी लाइनों को एक जगह पर लिख कर अलग कर लीजिए ताकि जरूरत पड़ने पर आप उसे आसानी से पा सकें।
अंत में, यह सोचना छोड़ दीजिए कि आपको अपने काम पर नहीं पढ़ना चाहिए। बल्कि आपको अपने काम पर ही पढ़ना चाहिए। इस तरह से आपको अपने काम को करने के अलग अलग तरीके मिल जाएंगे जिससे आप समय के साथ बेहतर बन सकते हैं। अगर आप एक बिजनेस करते हैं तो आपको नए नए बिजनेस आइडियाज़ मिल सकते हैं और खुद को प्रतियोगिता से अलग करने के तरीके पता चल सकते हैं।

कुल मिलाकर हर उस चीज़ को पढ़ने की कोशिश मत कीजिए जो आपके टेबल के ऊपर रखी हुई है। उन चीज़ों को अपनी लिस्ट से निकाल दीजिए जिन्हें पढ़ने का कोई फायदा नहीं है। इसके बाद अपनी कुछ बुरी आदतों को पहचान कर उन्हें छोड़िए और इस किताब के अलग अलग तरीके अपना कर अपने पढ़ने के रफ्तार को बढ़ाने की कोशिश कीजिए।
रीसर्च में यह बात सामने आई कि हम सिर्फ 20 मिनट तक अपना ध्यान किसी चीज़ पर अच्छे से लगा सकते हैं। इसलिए आप एक बार में इससे ज्यादा मत पढ़िए। ज्यादा से ज्यादा 30 मिनट पढ़ने के बाद आप 5 मिनट तक आराम कीजिए ताकि आपका दिमाग और आँखें आराम कर सकें। एक घंटे तक लगातार पढ़ने की कोशिश कभी मत कीजिए।

तो आपको आज की विडियो कैसी लगी, हमें कमेन्ट करके जरुर बताएं, और किस्मत के भरोसे ना बैठे, मेहनत करें और सफल बने।

Check Also

आपके एक वोट की ताकत

कंटेंट – यदि आप वोट नहीं देने की सोच रहे हैं या यह मान रहे …