सेलेब्स का न्यू ईयर 2024…

हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड सेलेब्स ने न्यू ईयर का स्वागत पार्टीज और फैमिली वेकेशन के साथ किया। सोशल मीडिया पर कई फेमस बी-टाउन सेलेब्स के वैकेशन फोटोज वायरल हैं। इनमें कृति सेनन, वरुण धवन, संजय दत्त, साेनाक्षी सिन्हा, अनुष्का शर्मा और अजय देवगन जैसे एक्टर्स का नाम शामिल है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और उनकी बहन नुपुर सेनन ने वर्ल्ड चैंपियन कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी के साथ दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इजिप्ट में नए साल की शुरुआत की। संजय दत्त ने दुबई में बेटी त्रिशाला और वाइफ मान्यता व बच्चों शहरान और इकरा के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का साउथ अफ्रीका से एक फोटो सामने आया है। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने साेशल मीडिया अकाउंट पर फैमिली वेकेशन की पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। इसके अलावा अरबाज-शूरा, कटरीना-विक्की, अनन्या पांडे, सुहाना खान और शनाया कपूर समेत कई बी-टाउन सेलेब्स भी न्यू ईयर सेलिब्रेट करने वेकेशन पर गए हैं।

Check Also

KGF के बाद दस गुना बढ़ी यश की फीस…

कन्नड़ सुपरस्टार यश आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी पॉपुलैरिटी 2018 में आई …