आमिर खान की बेटी आइरा की शादी आज…

आज आमिर खान की बेटी आइरा खान फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बधेंगी। आज शाम 6 बजे मुंबई के होटल ताज लैंड्स एंड में दोनों रजिस्ट्रार मैरिज करेंगे। सोर्सेज के मुताबिक, इस पार्टी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्तों शामिल होंगे। हालांकि आमिर को मंगलवार रात सायरा बानो और सलमान खान के घर देखा गया। बताया जा रहा है कि आमिर इन दोनों को शादी का न्योता देने गए थे।

आइरा और नुपुर ताज लैंड्स एंड में रजिस्ट्रार मैरिज करने के 2-3 दिन बाद राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे, हालांकि डेट को लेकर अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। वहीं, 13 जनवरी को मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड सेंटर में रिसेप्शन होगा। रिसेप्शन में बाॅलीवुड सेलेब्स शिरकत करेंगे।

रजिस्ट्रार मैरिज मुंबई के फेमस 5 स्टार होटल ताज लैंड्स एंड में होगी। यह होटल बांद्रा के बैंडस्टैंड में है। खास बात यह है कि यह वेन्यू सलमान और शाहरुख के घर के पास है। पूरा फंक्शन ताज लैंड्स एंड के सी-साइड लॉन में रखा गया है। इसमें फिल्मी जगत के कई इवेंट्स होते रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा का रिसेप्शन यहीं हुआ था।

17 अक्टूबर 1985 को जन्मे नुपुर शिखरे पेशे से एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं। उनका परिवार पुणे में रहता है, जहां उनकी मां एक डांस टीचर हुआ करती थीं। नुपुर पिछले कई सालों से मुंबई में ही रह रहे हैं। कुछ सालों पहले नुपुर, आइरा के फिटनेस ट्रेनर थे। साथ समय बिताते हुए दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था, जिसके बाद नवंबर 2022 में नुपुर ने एक इवेंट के दौरान आइरा को शादी के लिए प्रपोज कर अंगूठी पहनाई थी। इसके बाद ही आइरा ने सोशल मीडिया के जरिए सगाई की अनाउंसमेंट की थी।

Check Also

KGF के बाद दस गुना बढ़ी यश की फीस…

कन्नड़ सुपरस्टार यश आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी पॉपुलैरिटी 2018 में आई …