कल यानी बुधवार को सलमान खान का जन्मदिन था। एक फैन ने शाहरुख को यह बात याद दिलाई। शाहरुख ने कहा कि उन्होंने सलमान को पहले ही बधाई दे दी थी। वो सोशल मीडिया पर शुभकामना देना पसंद नहीं करते हैं। शाहरुख ने कहा कि उनका और सलमान खान का रिश्ता बहुत पर्सनल है।
गौरतलब है कि शाहरुख समय-समय पर अपने फैंस के साथ Ask Srk सेशन के जरिए मुखातिब होते रहते हैं। बातचीत के दौरान शाहरुख का ह्यूमरस और फनी स्टाइल देखने को मिलता है।
फैन ने लिखा- आज बड़े भाई सलमान खान का बर्थडे है। इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा- मुझे पता है, मैंने उन्हें विश भी कर दिया है। मैं सोशल मीडिया पर यह नहीं करता। मेरा और उनका पर्सनल है। वैसे भाई की ये तस्वीर शानदार है। आज भले ही रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन की फिल्मों का बोलबाला हो लेकिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड शाहरुख-सलमान की फिल्मों के नाम रहता है।
Check Also
KGF के बाद दस गुना बढ़ी यश की फीस…
कन्नड़ सुपरस्टार यश आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी पॉपुलैरिटी 2018 में आई …