शाहरुख खान

बॉलीवुड के बेताज बादशाह, किंग ऑफ़ बॉलीवुड और किंग खान जैसे प्रसिद्ध नामों से मशहूर शाहरुख खान आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा मूवी स्टार भी बताया जाता है.
शाहरुख खान एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और व्यापारी हैं. उन्हें बॉलीवुड में सबसे बड़ा सितारों में से एक माना जाता है जिसे आज बॉलीवुड का राजा माना जाता है जिसके प्रशंसक हर उम्र के लोगों में है. अपनी कलाकारी के बदौलत अपने दम पर आज खुद को एक सितारा बनाकर लोगों के सामने खड़ा किया हैं। पर उन्होंने कैसे ये मुकाम हांसिल किया यदि आप भी यही जानना चाहते हैं तो दोस्तों स्वागत है आपका डिजिटल आवाज की सीरीज में, तो विडियो को बिना स्किप करे अंत तक देखते रहिये चलिए विडियो शुरू करते है –

शाहरूख जब 14-15 साल के थे तब उनके पिता का कैंसर से निधन हो गया. उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी और वकील थे जो मौलाना अबुल कलाम आजाद के खिलाफ चुनाव भी लड़े, जिसमे उनकी हार हुई थी।

शाहरूख की पहली कमाई सिर्फ 50 रुपए थी जो उन्हें पंकज उधास (गायक) के एक कंसर्ट में काम करने पर मिली थी।

शाहरूख का नाम पहले “अब्दुल रहमान” रखा गया पर उनके पिताजी न उनका नाम बदलकर शाहरूख खान रख दिया।

शाहरूख ने अपने जीवन के शुरुआती पांच साल मैंगलोर में अपने नाना नानी के साथ बिताएं।

25 अक्टुबर 1991 को उन्होनें गौरी चिबर से शादी की।

अब शाहरूख के तीन बच्चे है :- आर्यन, सुहाना और अबराम।

शाहरूख की एक बड़ी बहन भी है जिनका नाम शहनाज लालारुख है।

खान की शुरूआती पढ़ाई St. Columba’s School, Delhi से हुई, उन्होनें स्नातक की पढ़ाई complete करने के लिए Hansraj College ज्वाइन किया लेकिन उनका ज्यादातर समय रंगमंच क्रिया समूह में बीतता था इसके बाद शाहरूख ने जामिया मीलिया इस्लामिया से जनसंसार में postgraduate studies शुरू की, लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए।

शाहरूख खाने के करियर की शुरुआत टेलीविजन से हुई और फौजी, दिल दरिया, सर्कस जैसे सीरियल्स से उन्होंने अपनी पहचान बनाई।

शाहरूख ने दीवाना फिल्म के साथ 1992 में अपनी बॉलीवुड की शूरूआत की थी जिसके लिए उन्हें best new actor का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।

शाहरूख खान की प्रसिद्ध फिल्में :- दीवाना 1992, डर 1993, बाजीगर 1993, कभी हां कभी ना 1994, अंजाम 1994, गुड्डू 1995, करन अर्जुन 1995, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे 1995, राम जाने 1995, चाहत 1996, कोयला 1997, Yes Boss 1997, परदेस 1997, दिल तो पागल हैं 1997, दिल से 1998, कुछ कुछ होता हैं 1998, Duplicate 1998, Josh 2000, मोहब्बतें 2000, कभी खुशी कभी गम 2001, देवदास 2002, कल हो ने हो 2003, मैं हूं ना 2004, वीर जारा 2004, डॉन 2006, चक दे इंडिया 2007, ओम शांति ओम 2007, रब ने बना दी जोड़ी 2008, My Name Is Khan 2010, रा.वन 2011, Don 2 2011, जब तक है जान 2012, चेन्नई एक्सप्रेस 2013, Happy New Year 2013, दिलवाले 2023, फैन 2023, रईस 2023, Jab harry met Sejal 2023 जैसी प्रसिद्ध फिल्मों से शाहरूख खान ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।

इतना ही नहीं शाहरूख को उनके फैन प्यार से किंग खान, किंग ऑफ़ बॉलीवुड और एसआरके जैसे नामों से भी पुकारते हैं।

साल 2014 में की गई रिसर्च के अनुसार शाहरूख दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में में से एक हैं।

इतना ही नहीं शाहरूख Los Angeles Times के मुताबिक सबसे बड़े मूवी स्टार हैं और एसआरके बॉलीवुड के एक ऐसे actor हैं जिनके प्रशंसको की संख्या भारत के साथ साथ विदेशों में भी काफी हैं क्योंकि विदेशों में बॉलीवुड एक्टर्स में से सबसे ज्यादा शाहरूख की फिल्में पसंद की जाती हैं।

एक किरदार जो शाहरूख को सबसे अलग दर्शाता है वो है उनके द्वारा दोनों हाथों को फैलाने का अपना रुतबा, जिसे आज तक कोई नहीं कर सका।

शाहरूख ट्विटर पर वीडियो फीचर का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति थे।

जैसे सभी अपना एक लकी नंबर चुनते है जैसे क्रिकेट खिलाड़ी अपने जर्सी नंबर चुनते है वैसे ही शाहरूख का लकी नंबर 555 हैं यहां तक की उनकी सभी गाडियों के नंबरों में भी 555 जरुर होता है।

शाहरुख बॉलीवुड के इकलौते अभिनेता है जिनके पोस्टर आपको भारत के हर शहर और गाँव में लगे मिल जायेंगे।
एसआरके का खुबसूरत बंगला, नाम मन्नत है, शाहरूख कहते है की वो इस बंगले को किसी भी हालात में नहीं बेचेंगे. अगर उनका बंगला टूट जाता है तो अपनी पूरी जायदाद बेचकर उसे फिर बना लेंगे।

उनकी एक खास आदत भी है जिसका शायद आपको पता ना हो, यही की शाहरूख हर रोज प्रेस किए हुए sleeping gown को पहनकर सोते हैं क्योंकि एसआरके का कहना है की, कोई नहीं जानता की सपने में वो किससे मिलने वाला हैं।

हर आदमी को किसी ना किसी चीज से डर जरुर लगता है वही शाहरूख भी कुछ कम नहीं हैं, उन्होंने भले ही बाजीगर फिल्म में घोड़े की सवारी की, लेकिन उन्हें घोड़े की सवारी से डर लगता हैं।

शाहरूख अब तक 9 फिल्मों में राहुल नाम की भूमिका निभा चुके हैं साथ ही राज नाम से भी वे कई फ़िल्में कर चुके है क्योंकि उन्हें राज नाम पसंद हैं।

शाहरुख खान को फ्रांस की सरकार ने “ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एंड डेस लेट्रेस” और उसके उच्चतम नागरिक सम्मान resin d’honneur से सम्मानित किया हैं।

खान ने बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, देवदास, परदेस, चक दे इंडिया, my name is khan के लिए फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार जीता हैं।

Check Also

KGF के बाद दस गुना बढ़ी यश की फीस…

कन्नड़ सुपरस्टार यश आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी पॉपुलैरिटी 2018 में आई …