बॉलीवुड कपल्स ने मनाया अपना पहला क्रिसमस…

आज क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड कपल्स ने अपना पहला क्रिसमस मनाया। कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने क्रिसमस का जश्न मनाया, अपने फैंस को बधाइयां दी और सोशल मीडिया पर त्योहार की झलक भी दिखाई। इस साल 7 फरवरी को कियारा और सिद्धार्थ शादी के बंधन में बंधे। जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में दोनों ने परिवार और करीबियों के बीच सात फेरे लिए। ऐसे में ये क्रिसमस शादी के बाद का दोनों का पहला क्रिसमस है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इस साल 24 सितंबर को शादी की। दोनों ने उदयपुर के होटल लीला पैलेस में शादी की रस्में निभाई। फिलहाल ये कपल लंदन में छुट्टियां मना रहा है। क्रिसमस के मौके पर परिणीति ने अपने एक्स अकाउंट पर पति के साथ एक तस्वीर शेयर की।  क्रिसमस के मौके पर कंगना रनोट ने भी तस्वीरें शेयर की। एक वीडियो में कंगना मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने फैमिली के साथ भी फोटोज शेयर की। 

वाणी कपूर ने भी अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक झलक सोशल मीडिया पर पोस्ट की। फोटो में वे अपनी बिल्ली के साथ नजर आ रही हैं, जहां बिल्ली भी सैंटा कैप लगाए क्रिसमस के लिए रेडी दिख रही है।

सोहा अली खान ने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ क्रिसमस मनाया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार के साथ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कैप्शन लिखा- सब शांत है.. नहीं नहीं सब चमक रहा है.. सभी को क्रिसमस की बधाइयां। फोटो में उनका डॉग और पीछे सजा हुआ क्रिसमस ट्री भी नजर आया।

Check Also

KGF के बाद दस गुना बढ़ी यश की फीस…

कन्नड़ सुपरस्टार यश आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी पॉपुलैरिटी 2018 में आई …