‘एनिमल’ के ‘अर्जन वैली’ पर गुंडागर्दी का आरोप लगा…

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ विवादों में फंसती हुई नजर आ रही है। सिख संगठन ने फिल्म के कुछ सींस पर एतराज जताया है। उनका कहना है कि फिल्म में सिख धर्म का अपमान किया गया है। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने सेंसर बोर्ड को चिट्ठी लिखकर फिल्म में सिखों को लेकर दिखाए गए विवादित सीन हटाने की मांग की है। AISSF के अध्यक्ष करनैल सिंह पीर मोहम्मद का कहना है कि फिल्म के एक सीन में रणबीर कपूर एक गुरसिख के मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ते हुए दिखाई देते हैं। करनैल सिंह ने कहा- सिख धूम्रपान नहीं करते हैं। ऐसे में एक सिख कभी नहीं चाहेगा की उसके मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ा जाए। मुझे लगता है इस तरह के सीन जानबूझ कर रखे गए हैं। इसलिए हमें आपत्ति है और चाहते हैं कि ऐसे सींस फिल्म से निकाले जाएं। वहीं एक दूसरे सीन में जब रणबीर कपूर और बॉबी देओल लड़ रहे हैं उस वक्त कसाई चाकू को दाढ़ी पर रखते हुए दिखाया गया है। इस पर करनैल सिंह का कहना है कि इस तरह के द्रश्य सिखों के लिए अपमानजनक है।

Check Also

KGF के बाद दस गुना बढ़ी यश की फीस…

कन्नड़ सुपरस्टार यश आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी पॉपुलैरिटी 2018 में आई …