RPSC ने जारी किया RAS-2021 का रिजल्ट…

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (RAS) परीक्षा-2021 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार देर रात जारी कर दिया गया है। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा के कुल 988 पदों पर भर्ती होनी है। पहले और दूसरे नंबर पर श्रीगंगानगर के विक्रांत शर्मा और प्रिया बजाज रहीं।
आपको बता दें कि RPSC की ओर से राज्य सेवा के 363 तथा अधीनस्थ सेवाओं के 625 पदों के लिए भर्ती निकाली थी और 28 जुलाई से 27 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। प्रारंभिक परीक्षा जिला मुख्यालय और उपखंड स्तर पर 27 अक्टूबर 2021 को हुई थी। प्रारंभिक परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए थे।
प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर 2021 को किया गया था। इसमें 6 लाख 48 हजार 181 अभ्यर्थियों में से 3 लाख 28 हजार 147 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। 19 नवंबर 2021 को जारी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में 20 हजार 114 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।

Check Also

लोकसभा घुसपैठ केस के मास्टरमाइंड ललित का सरेंडर…

संसद में घुसपैठ केस के मास्टरमाइंड ललित मोहन झा ने गुरुवार देर रात दिल्ली पुलिस …