स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में निकली भर्ती, सैलरी 39,300

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि यूनिवर्सिटी भर्ती का 130 पदों पर नोटिफिकेशन जारी। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं वो आफिशियल वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं ऑफिशल वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है। यह भर्ती अशैक्षणिक पदों एवं विषय वस्तु विशेषज्ञों के पदों पर की जाएगी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि यूनिवर्सिटी भर्ती 2023 का आवेदन 3 अक्टूबर से शुरू है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2023 हैं। और आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट भेजने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2023 तक है।

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि यूनिवर्सिटी भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष जबकि, अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 6 नवंबर 2023 के आधार पर की जाएगी। इसके अतिरिक्त, सरकार के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर, ने 21 सितंबर 2023 को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में कुल 130 पद हैं और आवेदन 3 अक्टूबर से 6 नवंबर 2023 तक किए जा सकते हैं। विशेषज्ञ पद के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र, स्कोरकार्ड, और आवश्यक दस्तावेजों को स्क्रीनिंग के लिए भेजना आवश्यक है। सभी आवेदनों की हार्ड कॉपी 18 नवंबर 2023 तक स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कार्यालय में पहुंचानी चाहिए।

Check Also

लोकसभा घुसपैठ केस के मास्टरमाइंड ललित का सरेंडर…

संसद में घुसपैठ केस के मास्टरमाइंड ललित मोहन झा ने गुरुवार देर रात दिल्ली पुलिस …