गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर ईडी का छापा || ED Raid On Govind Singh Dotasara || राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष पर पेपर लीक मामले में कार्रवाई

बड़ी खबर राजस्थान की राजधानी जयपुर से है। यहां राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने छापा मारा है। गोविंद सिंह डोटासरा का आवास जयपुर के सिविल लाइंस में है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने राजस्थान में सरकारी नौकरियों की परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में गोविंद सिंह डोटासरा के यहां छापा मारा है। शिक्षा मंत्री रहते हुए गोविंद सिंह डोटासरा पर पेपर लीक मामले में आरोप लगे थे। गोविंद सिंह डोटासरा के कई रिश्तेदारों के सिलेक्शन पर भी सवाल उठे थे। इससे पहले ईडी की टीम ने पेपर लीक मामले में सीकर में एक इंस्टीट्यूट पर भी छापा मारा था। ये इंस्टीट्यूट भी गोविंद सिंह डोटासरा के करीबी का बताया जाता है। सूत्रों के अनुसार गोविंद सिंह डोटासरा के एक रिश्तेदार पर भी पेपर लीक मामले में जुड़े होने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पुख्ता जानकारी के बाद ही ईडी की टीम ने डोटासरा के आवास पर छापेमारी की है। उनके सीकर स्थित घर पर भी ईडी की टीम के पहुंचने की संभावानाएं है।

Check Also

संसद के शीतकालीन सत्र का 14वां दिन…

संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार (21 दिसंबर) को चौदहवां दिन है। दोनों सदनों की …