अरबों-करोड़ों के मालिक नेता भी कर्जदार…

अरबपति-करोड़पति होने के बावजूद कई पार्टियों के प्रत्याशियों पर लाखों-करोड़ों रुपए का कर्ज है। प्रदेश के दिग्गज नेताओं में कुछ ऐसे भी हैं जो पिछले चुनाव तक कर्जदार थे, लेकिन अब पूरी तरह कर्ज मुक्त हो चुके हैं।
सचिन पायलट और अशोक गहलोत उन नेताओं में है जिन पर एक रुपए की भी देनदारी नहीं है। वहीं, शांति धारीवाल अकेले ऐसे नेता हैं जो करोड़ों रुपए कर्ज देकर पैसा कमा रहे हैं।
आदर्श नगर से कांग्रेस प्रत्याशी रफीक खान की संपत्ति 50 करोड़ रुपए से अधिक है, लेकिन उन पर 30 करोड़ रुपए से ज्यादा की देनदारियां हैं। हलफनामे के अनुसार उन पर 30 करोड़ 70 लाख 7 हजार का बकाया है। जिसमें 33 लाख 27 हजार का होम लोन भी शामिल है।
आदर्श नगर से बीजेपी प्रत्याशी रवि नैयर पर करीब 43 लाख की देनदारियां हैं।
नाथद्वारा से कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी पर 1.44 करोड़ का लोन है। वहीं इनकी संपत्ति 8.39 करोड़ है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और लक्ष्मणगढ़ से प्रत्याशी गोविंद सिंह डोटासरा पर 51.94 लाख का कर्ज है। हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 3.35 करोड़ बताई है।
झोटवाड़ा से बीजेपी के प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर भी 76 लाख का कर्ज है।
हवामहल से बीजेपी प्रत्याशी बालमुकुंदाचार्य पर 12 लाख 69 हजार का कार लोन है। वहीं पत्नी के नाम पर भी 7 लाख 53 हजार का कार लोन है।

Check Also

संसद के शीतकालीन सत्र का 14वां दिन…

संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार (21 दिसंबर) को चौदहवां दिन है। दोनों सदनों की …