भाजपा की दूसरी लिस्ट के बाद घमासान…

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद ही घमासान मच गया। जयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, अलवर, बूंदी और उदयपुर में कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राजसमंद में बीजेपी कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। चित्तौड़गढ़ में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के घर पर पथराव कर दिया।
राजसमंद से दीप्ति माहेश्वरी को फिर से भाजपा की उम्मीदवार बनाने के विरोध में कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बाहरी उम्मीदवार को टिकट देने का विरोध किया। उन्होंने स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग की। कार्यकर्ता कांकरोली रोड पर भाजपा कार्यालय में घुस गए और तोड़फाेड़ कर दी। चुनाव सामग्री को फाड़ दिया। नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर डेरा डाल रखा है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा से दावेदारी जताने वाले दिनेश बडाला की पैरवी करते हुए नाराजगी जताई।
चित्तौड़गढ़ से विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काटे जाने पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के खिलाफ लगातार विरोध जताया जा रहा है। रविवार सुबह चित्तौड़गढ़ शहर के मानपुरा चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंका। प्रदेशाध्यक्ष के मधुवन कॉलोनी के घर पर पत्थर फेंके। गुलशन गार्डन में चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा कि पार्टी के पास दो दिन का समय है। अगर पार्टी ने टिकट नहीं दिया तब भी चुनाव लड़ूंगा।

Check Also

संसद के शीतकालीन सत्र का 14वां दिन…

संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार (21 दिसंबर) को चौदहवां दिन है। दोनों सदनों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *