असम के राज्यपाल से मिलने पहुंची वसुंधरा राजे…

प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे रविवार को सुबह अचानक मेवाड़ भाजपा के कद्दावर नेता और असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मिलने उदयपुर पहुंची।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे रविवार को सुबह असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मिलने उदयपुर पहुंची। दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई। आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यह ऐसा मौका है जब दोनों के बीच कई देर चर्चा हुई। ये चर्चा मेवाड़ कि राजनीति के लिए अहम मानी जा रही है।
पूर्व सीएम राजे राज्यपाल कटारिया से मिलने के बाद बांसवाड़ा के लिए रवाना हो गई। जहां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम के उदयपुर दौरे का कार्यक्रम पहले से तय नहीं था लेकिन इस समय राज्यपाल कटारिया की उदयपुर में मौजूदगी की वजह से वे बांसवाड़ा जाने से पहले उनसे मिलने पहुंची।
इस वक्त प्रदेश में सबसे ज्यादा चर्चा उदयपुर शहर विधानसभा सीट को लेकर है जिस पर करीब 4 चुनावों में कटारिया का दबदबा कायम रहा। कटारिया के राज्यपाल बनने के बाद इस सीट पर अब भाजपा मजबूत दावेदार उतारने की कोशिश में है।

Check Also

संसद के शीतकालीन सत्र का 14वां दिन…

संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार (21 दिसंबर) को चौदहवां दिन है। दोनों सदनों की …