Ep-28 || ये सपने बताते है कि होने वाली है आपकी शादी…

सोते समय हर व्यक्ति सपने देखता है। लेकिन क्या आपको पता है कि जो भी सपने हम देखते हैं, वह हमारी जिंदगी के भूतकाल (बीता हुआ समय), वर्तमान और भविष्य से जुड़े होते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का अर्थ होता है, कुछ ऐसे सपने होते हैं जिनके आने से व्यक्ति को प्रेम संबंध में दरार आने या फिर जल्द ही शादी होने के योग के संकेत मिलते हैं। पर वो सपने कौनसे है यदि आप भी यही जानना चाहते हैं तो दोस्तों स्वागत है आपका डिजिटल आवाज कि सीरीज, शनिवारी शकुन शास्त्र में –

यदि कोई लड़की सपने में देखती है कि वह अपने प्रेमी या फिर किसी युवक के साथ घूम रही है, तो यह जल्द ही शादी होने के संकेत हैं। इसी तरह से कोई लड़की या फिर लड़का अपने आप को अकेले मेले में घूमते हुए देखता है, तो इसका अर्थ होता है कि जल्द ही योग्य साथी की तलाश पूरी होने वाली है।

हम सपने देखते समय एक अलग ही दुनिया में होते हैं। कभी हम अपने आप को अकेला पाते हैं, तो कभी बहुत अजीब जगह पर ..इसी तरह से अगर कोई लड़की स्वप्न में देखती है कि वह किसी महल से बाहर आ रही है तो यह शुभ नहीं होता है। इसका अर्थ होता है कि सगाई टूटने वाली है, या फिर संबंधों में दरार आ सकती है।

यदि कोई लड़की सपने में आभूषण देखती है या फिर आभूषण पहनते हुए देखती है। तो इसका अर्थ होता है कि जल्द ही शादी के लिए रिश्ता आने वाला है। और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। अगर कोई लड़की सपने में देखती है कि वह शहद खा रही है तो इसका मतलब होता है, कि जल्द ही शादी हो जाएगी।

लोगों की मान्यता है कि बिल्ली को देखना शुभ नहीं होता है, इसलिए किसी कार्य के लिए निकलते समय अगर बिल्ली रास्ता काट जाए तो लोग उसे अशुभ मानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर सपने में आप बिल्ली को देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपके प्रेम संबंधों में दरार आने वाली है। इसी तरह से सुंदर महल देखना भी प्रेम संबंधों में आने वाली दरार का संकेत देता है।

डिजिटल आवाज… बेख़ौफ़ सत्य तक …

Check Also

नवरात्रि में क्या खरीदें कि मनोकामना पूरी हो

श्राद्ध पक्ष में खरीदी से बचने वाले सभी लोग नवरात्रि के 9 दिनों में जमकर …