सांचौर पहुंची भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा देर रात को सांचौर पहुंची। यहां पर डाक बंगले में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में जादूगर की सरकार को बचाने के लिए विधायक 35 दिन होटलों में रहे और वहां से हर विधायक मिनी मुख्यमंत्री बनकर लौटा और प्रदेश को लूटा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और जंगलराज के विरुद्ध भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को मिल रहा जनसमर्थन आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड बहुमत से विजय का संकेत दे रहा है। आज कांग्रेस सरकार में घर में बेटी सुरक्षित नहीं है, मंदिर में भगवान सुरक्षित नहीं है और दुकान में व्यापारी सुरक्षित नहीं है। चारों दिशाओं में चल रही परिवर्तन संकल्प यात्रा कांग्रेस सरकार के कुराज का अंत करेगी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के प्रतिनिधि हिन्दुस्तान की सनातन और संस्कृति पर हमला करना चाहते हैं। सनातन के साथ हमारा जीवन से लेकर मरण तक का सम्बन्ध है। राजस्थान में गहराए बिजली संकट के कारण प्रदेश गांव और शहर घंटों तक अंधेरे में डूबे रहते हैं। राजस्थान में ये पहला मौका होगा, जब सरकार के मंत्री को सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने पर मजबूर होना पड़ा। राजस्थान में मंत्रिमंडल के कभी सदस्य रहे राजेन्द्र गुढ़ा ने जब-जब अपनी सरकार को भ्रष्ट बताया तो उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया।

Check Also

संसद के शीतकालीन सत्र का 14वां दिन…

संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार (21 दिसंबर) को चौदहवां दिन है। दोनों सदनों की …