जयपुर में 31 तोपों की सलामी संग हुआ कृष्ण जन्म…

जयपुर के मंदिरों में रात 12 बजे धूमधाम के साथ कृष्ण जन्म हुआ। गोविंददेवजी मंदिर में 31 तोपों की सलामी के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। यहां कृष्ण जन्मोत्सव में पूर्व राज परिवार से दिया कुमारी, पद्मनाभ भी शामिल हुए। शहर के अलग-अलग मंदिरों में झांकियां सजाई गईं। चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदर मंदिर में दिन में 12 बजे ही जन्मोत्सव मनाया गया। अक्षरधाम मंदिर को श्री कृष्ण की बाल लीलाओं से सजाया गया है।
इससे पहले गोविंददेवजी में सुबह 4.30 बजे भगवान का विशेष माला शृंगार और अलंकार शृंगार किया गया। भक्तों के लिए दर्शन खोले गए। इसके बाद दिन में ठाकुर जी को पीले कपड़े धारण कराए गए। विशेष फूलों से शृंगार झांकी सजाई गई। धूप झांकी में गुलाब की माला धारण करवाई गई। शाम को संध्या आरती में बड़ी संख्या लोग गोविंददेवजी मंदिर पहुंचे।

Check Also

पेट्रोल पंप हड़ताल: राजस्थान में 5700 पेट्रोल पंप बंद

राजस्थान में आज प्रदेशभर के पेट्रोप पंप बंद हैं। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर …