जयपुर में कल मनेगी जन्माष्टमी…

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…भगवान कृष्ण के जयकारे के साथ जयपुर में जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। हालांकि इस साल भी जन्माष्टमी को लेकर दो अलग-अलग तारीख का कंफ्यूजन है। कोई 6 तो कई 7 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मना रहा है। जयपुर के बड़े मंदिरों में जन्माष्टमी महोत्सव 7 सितंबर को मनाया जाएगा। जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर, राधा दामोदर मंदिर, लाड़ली जी का मंदिर, अक्षय पात्र कृष्ण बलराम मंदिर और इस्कॉन मंदिरों में खास व्यवस्था की गई है।
जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में 7 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह 4.30 बजे से 6.45 बजे तक मंगला आरती दर्शन होंगे। मंगला आरती के समय ठाकुर जी का अभिषेक किया जाएगा। उसके बाद भगवान को नए कपड़े (पोशाक) धारण कराए जाएंगे। भगवान का विशेष माला शृंगार और अलंकार शृंगार करने के बाद भक्तों के लिए दर्शन खोले जाएंगे। गोविंद देवजी के दर्शन भक्त पूरे दिन 7 झांकियों में कर सकेंगे। बीच में 10 मिनट के लिए भोग के समय दर्शन रोके जाएंगे। रात 12 बजे 31 तोपों की सलामी के बाद दर्शन खुलेंगे। इसके बाद शालीग्राम पूजन और उसके साथ ही ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक होगा। जन्माभिषेक 425 लीटर दूध, 365 लीटर दही, 11 किलो घी, 85 किलो बूरा, 11 किलो शहद से होगा। इस दौरान 6 पंडित वेद पाठ करेंगे।

Check Also

पेट्रोल पंप हड़ताल: राजस्थान में 5700 पेट्रोल पंप बंद

राजस्थान में आज प्रदेशभर के पेट्रोप पंप बंद हैं। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *