अभियोजन अधिकारियों का सामूहिक कार्य बहिष्कार स्थगित…

अपनी मांगों को लेकर सामूहिक कार्य बहिष्कार पर गए प्रदेश के अभियोजन अधिकारी आज से काम पर लौटेंगे। सरकार के आश्वासन के बाद अभियोजन अधिकारी संघ ने यह निर्णय लिया है।
अभियोजन अधिकारियों ने शुक्रवार से कार्य बहिष्कार शुरू किया था, लेकिन सरकार के आश्वासन के बाद आज से काम पर लौटेंगे।
संघ की अध्यक्ष प्रतिभा पुरोहित ने बताया कि संघ की मुख्य सचिव व एसीएस होम आनंद कुमार से वार्ता हुई थी, जो सकारात्मक रही। वार्ता में अभियोजन अधिकारियों की मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार का फैसला 7 सितंबर तक टाल दिया गया है।
प्रदेश के करीब 900 अभियोजन अधिकारियों ने शुक्रवार को कैडर रिव्यू सहित अन्य मांगों को लेकर एक दिन का कार्य बहिष्कार किया था। इससे प्रदेश की अदालतों में न्यायिक कार्य ठप हो गया था।
डिजिटल आवाज… बेख़ौफ़ सत्य तक…

Check Also

पेट्रोल पंप हड़ताल: राजस्थान में 5700 पेट्रोल पंप बंद

राजस्थान में आज प्रदेशभर के पेट्रोप पंप बंद हैं। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर …