Ep-27 || रहस्य से भरपूर लोनार झील… || Lonar Crater Lake

महाराष्ट्र राज्य के बुलढाणा जिले में स्थित लोनार झील अपने रहस्य के वजह से चर्चा में बनी हुई है। इसके रहस्य ने अच्छे अच्छे वैज्ञानिको और पर्यटकों को सोचने पर मजबूर कर देता है। बता दे इस झील से एक नही बल्कि दो दो रहस्य जुड़े हुए है ।
पर आखिर आखिर वो रहस्य क्या है, यदि आप भी यह जानना चाहते हैं तो दोस्तों स्वागत है आपका डिजिटल आवाज की सीरीज, मंगलवारी रहस्य में –

लोनार झील का इतिहास अभी तक अस्पष्ट है पर झील का उल्लेख सबसे पहले स्कंद पुराण और पद्म पुराण जैसे प्राचीन ग्रंथों में किया गया था। यदि हम इसकी उत्पत्ति के बारे में बात करें तो माना जाता है की इसका निर्माण लगभग 52,000 साल पहले पृथ्वी पर एक उल्कापिंड के टकराने से हुआ था।
एक और खास बात यह भी है की इस झील का पानी खारा और क्षारीय दोनों है जो बकाई किसी रहस्य से कम नहीं है।

दरअसल लोनार झील बेसाल्टिक चट्टान में स्थित है। वैज्ञानिकों के अनुसार, एक धूमकेतु या एक क्षुद्रग्रह के 900,000 किमी प्रति घंटे की गति से इस जगह पर गिरा था जिससे इस झील के गड्डे का निर्माण हुआ था। जिस कार्टर पर झील है, वह आकार में अंडाकार है, जो दर्शाता है कि धूमकेतु या क्षुद्रग्रह 35 से 40 डिग्री के कोण पर गिरा होगा। लोनार क्रेटर झील बेसाल्ट चट्टान में बनी सबसे अच्छी संरक्षित और सबसे कम उम्र की कार्टर है। 2010 में प्रकाशित एक शोध पत्र के अनुसार झील की अनुमानित आयु 47,000 वर्ष है। लोनार क्रेटर झील का औसत व्यास लगभग 3900 फीट या 1.2 किमी है। लोनार क्रेटर झील में पाए जाने वाले सबसे प्रमुख सरीसृप मॉनिटर छिपकली हैं। इस झील में नॉन-सिम्बायोटिक नाइट्रोजन फिक्सिंग रोगाणु भी पाए जाते है,अध्ययनों के अनुसार ये सभी रोगाणु केवल क्षारीय स्थितियों में रहने में सक्षम हैं। झील का बाहरी क्षेत्र तटस्थ क्षेत्र है जिसका पीएच स्तर 7 है। झील का आंतरिक क्षेत्र क्षारीय भाग है जिसका पीएच स्तर 11 है।
यानि इस झील का पानी खारा और क्षारीय दोनों है पर एसा क्यों है, इसका जवाव किसी भी वैज्ञानिक के पास नहीं हैं।
खैर आपको इस बारे में आपका क्या कहना है हमें कमेन्ट करके जरुर बताएं… हमें आपके कमेन्ट का बेसब्री से इंतजार रहेगा…
डिजिटल आवाज… बेख़ौफ़ सत्य तक…

Check Also

रूपकुंड झील

सोचिए आप पहाड़ों के बीच किसी सुंदर झील घूमने के लिए गए हैं और अचानक …