भाजपा मलारना डूंगर मंडल के कार्यकर्ताओं में घमासान…

सवाई माधोपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने मंडल अध्यक्ष रघुनाथ वैष्णव को हटाकर सीताराम गुर्जर को नया मंडल अध्यक्ष बनाया है। जिसके बाद मलारना डूंगर मंडल के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित कि मनमानी को लेकर बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने छतरी के बालाजी पर सद्बुद्धि यज्ञ करते हुए हवन में आहुतियां देकर जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित की सद्बुद्धि की कामना की।
भाजपा मलारना डूंगर मंडल संयोजक नवल किशोर मंगल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है। इसका प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन का पालन करता है, लेकिन जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने मनमानी कर मंडल अध्यक्ष रघुनाथ वैष्णव को हटाकर सीताराम गुर्जर को नया मंडल अध्यक्ष बनाया है। जिसके चलते मलारना डूंगर मंडल के सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में जिला अध्यक्ष के खिलाफ खासा आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसी स्थिति में मंडल अध्यक्ष को बदलना जिला अध्यक्ष की मनमानी है। जिसके चलते समस्त कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर जिला अध्यक्ष की सद्बुद्धि की कामना को लेकर हवन में आहुतियां दी और सद्बुद्धि की कामना की।
इसी तरह अपने क्षेत्र से जुडी ख़बरों को पाने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें… डिजिटल आवाज… बेख़ौफ़ सत्य तक…

Check Also

फलौदी रेंज के भैरुपुरा में मिला था बाघिन के शावक का शव…

सवाईमाधोपुर रणथंभौर की बाघिन टी-79 के शावक का शव फलौदी रेंज के भैरुपुरा क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *