टोंक में यह क्या कह दिया सचिन पायलट ने ?

प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेताओं से ज्यादा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकताओं ने अपनी मेहनत से पांच साल पहले प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनायी और आने वाले चुनावों में हम पुनः कांग्रेस की सरकार बनायेंगें। पायलट टोंक में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व टोंक पहुंचने पर मार्ग मेें अनेकों जगह कार्यकर्ताओं द्वारा पायलट का भव्य स्वागत किया गया। टोंक में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पायलट ने भाजपा के पंचायत समिति सदस्य जगदीश चौधरी तथा भाजपा इकाई के अध्यक्ष लादू भडाना को कांग्रेसं की सदस्यता ग्रहण करवाई।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पायलट ने कहा कि आपकी ताकत से पिछले चुनावों में पार्टी ने टोंक से रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज की। इन पांच सालों में जितना विकास संभव था, हमने उससे अधिक काम करने का प्रयास किया है। इस दौरान कोरोना जैसी अनेकों चुनौतियां सामने आयी। मै धन्यवाद करना चाहूंगा आप सभी कार्यकर्ताओं का, प्रशासन का, अधिकारियों का कि आप सभी के सहयोग से हमने हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया। केन्द्र में पिछले नौ वर्षो से भाजपा की सरकार काबिज है। भाजपा के नेता हमेशा डबल इंजन की सरकार की बात करते है। भाजपा का डबल इंजन पहले हिमाचल प्रदेश में फेल हुआ, फिर कर्नाटक में फेल हुआ। भाजपा केन्द्र में सत्ता में और राज्य में विपक्ष के रूप में असफल हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यो के आधार पर प्रदेश में दुबारा सरकार बनायेंगी।

Check Also

संसद के शीतकालीन सत्र का 14वां दिन…

संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार (21 दिसंबर) को चौदहवां दिन है। दोनों सदनों की …