Ep-20 || Osho || कौन थे ओशो..

कहते हैं ओशो का जीवन जितना रहस्यमयी था, उतनी ही उनकी मौत भी रहस्यमयी थी। पर केवल रहस्य ही नहीं ओशो का जीवन लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत था।  

पर ऐसा क्या था ओशो के जीवन में, यदि आप भी यही जानना चाहते हैं तो दोस्तों स्वागत है आपका डिजिटल आवाज की सीरीज पॉजिटिव मंडे में।

ओशो का जन्म 11 दिसंबर, 1931 को मध्य प्रदेश के कुचवाड़ा में हुआ था। जन्म के वक्त उनका नाम चंद्रमोहन जैन था। बचपन से ही उन्हें दर्शन में रुचि पैदा हो गई।

ऐसा उन्होंने अपनी किताब ‘ग्लिप्सेंस ऑफड माई गोल्डन चाइल्डहुड’ में लिखा है।

उन्होंने अपनी पढ़ाई जबलपुर में पूरी की और बाद में वो जबलपुर यूनिवर्सिटी में लेक्चरर के तौर पर काम करने लगे. उन्होंने अलग-अलग धर्म और विचारधारा पर देश भर में प्रवचन देना शुरू किया।

प्रवचन के साथ ध्यान शिविर भी आयोजित करना शुरू कर दिया। शुरुआती दौर में उन्हें आचार्य रजनीश के तौर पर जाना जाता था। नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने नवसंन्यास आंदोलन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने खुद को ओशो कहना शुरू कर दिया।

साल 1981 से 1985 के बीच वो अमरीका चले गए। अमरीकी प्रांत ओरेगॉन में उन्होंने आश्रम की स्थापना की। ये आश्रम 65 हज़ार एकड़ में फैला था। ओशो का अमरीका प्रवास बेहद विवादास्पद रहा। महंगी घड़ियां, रोल्स रॉयस कारें, डिजाइनर कपड़ों की वजह से वे हमेशा चर्चा में रहे। ओरेगॉन में ओशो के शिष्यों ने उनके आश्रम को रजनीशपुरम नाम से एक शहर के तौर पर रजिस्टर्ड कराना चाहा लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया. इसके बाद 1985 वे भारत वापस लौट आए।

भारत लौटने के बाद वे पुणे के कोरेगांव पार्क इलाके में स्थित अपने आश्रम में लौट आए। उनकी मृत्यु 19 जनवरी, 1990 में हो गई।

उनकी मौत के बाद पुणे आश्रम का नियंत्रण ओशो के क़रीबी शिष्यों ने अपने हाथ में ले लिया। आश्रम की संपत्ति करोड़ों रुपये की मानी जाती है और इस बात को लेकर उनके शिष्यों के बीच विवाद भी है।

ओशो के आश्रम की संपत्ति हज़ारों करोड़ रुपये है और किताबों और अन्य चीज़ों से क़रीब 100 करोड़ रुपये रॉयल्टी मिलती है।

ओशो की विरासत पर ओशो इंटरनेशनल का नियंत्रण है। ओशो इंटरनेशन की दलील है कि उन्हें ओशो की विरासत वसीयत से मिली है।

आज भी लोग जब परेशान होते है तो उन्हें ओशो के प्रवचनों को सुनकर शांति मिलती है। 

Check Also

संदीप माहेश्वरी 

संदीप माहेश्वरी उन लाखों लोगों में से एक नाम है जिन्होंने सफलता, खुशी और संतुष्टि …