2700 किलो का रोट, 20 घंटे में तैयार हुआ…

सीकर के प्रसिद्ध देवीपुरा बालाजी धाम में शनिवार को 2700 किलो के विशेष रोट का भोग लगाया जाएगा। यह रोट 20 घंटे में तैयार हुआ जो शुक्रवार सुबह पांच बजे बनना शुरू हुआ और शनिवार रात तीन बजे बन पाया।
हनुमानजी को भोग लगने वाले इस स्पेशल रोट को बनाने में सवा 11 क्विंटल आटा, ड्राइ फ्रूट, सूजी व गाय के देसी घी का इस्तेमाल किया गया है।
रोट को बनाने में 12 लाख रुपए खर्च हुए हैं। सूरत और फलौदी के पूरनासर के 20 शेफ ने इसे बनाया। पूरनासर धाम के संत रामदास महाराज (बापजी) के सानिध्य में यह रोट बनाया गया है।
महंत ओमप्रकाश शर्मा, देवीपुरा बालाजी धाम का दावा है कि यह विश्व का सबसे बड़ा रोट है। विश्व में शांति के उद्देश्य को लेकर बनाए गए इस रोट के लिए 2 महीने से धाम में तैयारियां चल रही थीं।
रोट की गोलाई 11 फीट है और मोटाई 2 फीट है। रोट का कुल वजन 2700 किलोग्राम है। 1125 किलो आटा, सवा सौ किलो सूजी, 400 लीटर दूध, 400 लीटर गाय का देसी घी 1100 किलो ड्राई फ्रूट्स के मिश्रण से यह रोट बनाया गया।
इसी तरह अपने क्षेत्र से जुडी ख़बरों को पाने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें… डिजिटल आवाज… बेख़ौफ़ सत्य तक…

Check Also

सीकर में 13-14 को 8 घंटे बंद रहेंगे पेट्रोल पंप…

राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर सबसे ज्यादा वेट वसूलने के विरोध में राजस्थान पेट्रोलियम …