हेरिटेज लुक में नजर आएगा सीकर का जाट बाजार सर्किल…

सीकर का जाट बाजार सर्किल अब जल्द ही नए हैरिटेज लुक में नजर आएगा। यहां अब नया सर्किल फिट किया जा रहा है। जो मध्यप्रदेश में तैयार किया गया है। कल शाम इसे क्रेन के जरिये फिट किया गया था। जिसका शुभारंभ आज शाम सीकर के विधायक राजेंद्र पारीक करेंगे।
नगर परिषद सभपति जीवण खां ने बताया कि सीकर नगर परिषद लगातार शहर के चौराहों का रिनोवेट कर रही है। सबसे पहले सीकर के कल्याण सर्किल पर हेरिटेज लाइट लगाई गई। जिसके बाद रामलीला मैदान में धनुष गदा स्थापित की गई। अब सीकर के जाट बाजार में लगी पांच बत्ती को हटाकर यहां हेरिटेज सर्किल लगाया जा रहा है। जो मध्यप्रदेश में तैयार करवाया गया है। यह सर्किल लोहे से तैयार हुआ है।
सभापति ने बताया कि इसके अलावा सीकर के बजरंग कांटा पर बनाया गए सेल्फी पॉइंट का भी शुभारंभ किया जाना प्रस्तावित है। जल्द ही सीकर के तापड़िया बगीची,सालासर बस स्टैंड सहित अन्य सभी सर्किल को अलग – अलग थीम पर रेनोवेट किया जाएगा।

Check Also

सीकर में 13-14 को 8 घंटे बंद रहेंगे पेट्रोल पंप…

राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर सबसे ज्यादा वेट वसूलने के विरोध में राजस्थान पेट्रोलियम …