बिपरजॉय के असर से सीकर में भारी बारिश का अलर्ट…

अरब सागर से उठे चक्रवात बिपरजॉय का असर बीती देर शाम से राजस्थान में दिखना शुरू हो चुका है। अब सीकर जिले में भी इसका असर देखा जा सकता है। सीकर में 2 से 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान हवा की रफ्तार भी करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा रह सकती है। तूफान के असर को देखते हुए सीकर प्रशासन ने कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है।
बात करें यदि आज के तापमान की तो सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा की गिरावट बीती रात कई इलाकों में हुई बारिश और बादलों की आवाजाही के चलते हुई। वही मौसम विशेषज्ञों की माने तो सीकर में आज दोपहर बाद से इस तूफान का प्रभावी असर देखा जा सकता है।
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक सीकर में आज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। जबकि 17 जून को भारी बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वही सीकर में 18 जून को सबसे ज्यादा बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 19 जून को जयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम एक बार फिर शुष्क रहने की संभावना है।
इसी तरह अपने क्षेत्र से जुडी ख़बरों को पाने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें… डिजिटल आवाज… बेख़ौफ़ सत्य तक…

Check Also

सीकर में 13-14 को 8 घंटे बंद रहेंगे पेट्रोल पंप…

राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर सबसे ज्यादा वेट वसूलने के विरोध में राजस्थान पेट्रोलियम …