Ep -16 || कौआ देता है भाग्य बदलने के संकेत…

शकुन शास्त्र में कौए से जुड़ी बातों का जिक्र विस्तार से किया गया है।

सूर्योदय के समय घर के सामने कौआ बोले तो यह अच्छा शकुन माना जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार, यह संकेत मान-प्रतिष्ठा और धन लाभ देने का सूचक होता है।

वहीं अगर आपको कौआ अपनी चोंच से भूमि को खोदता हुआ दिखाई दे तो यह अच्छा शकुन माना जाता है। माना जाता है कि, इससे खूब सारा धन मिलता है।

अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं और रास्ते में आपको सूखे पेड़ पर गिद्ध बैठा हुआ दिखाई दे तो यह अपशकुन माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि, आपको तुरंत अपनी यात्रा रोक देनी चाहिए।

वहीं घर की छत पर बाज आकर बैठने लगे तो यह घर पर संकट का सूचक माना जाता है।

वहीं कौआ का पीछे से बोलना शुभ संकेत माना जाता है। यह आपकी चल रही समस्याओं से मुक्ति दिलाता है।

वहीं अगर किसी महिला के सर पर कौआ आकर बैठता है तो उसके पति को गंभीर संकट का सामना करना पड़ता है।

कौआ अगर चोंच में तिनका, रोटी का टुकड़ा लिए अगर आपको दिखाई देता है तो समझ लें कि आपको नजदीक भविष्य में धन लाभ प्राप्त होने वाला है। वहीं आपको कीमती वस्तु प्राप्त हो सकती है।

वहीं अगर कौओं का झूंड घर की छत पर आकर शोर करने लगे तो घर के मालिक पर संकट आते हैं।

वहीं रास्ते में आपको पानी पीता हुआ कौआ दिख जाए तो आपको धन लाभ हो सकता है। साथ ही आप जिस काम के लिए जा रहे हैं, उस काम में आपको सफलता भी मिलती है।

Check Also

नवरात्रि में क्या खरीदें कि मनोकामना पूरी हो

श्राद्ध पक्ष में खरीदी से बचने वाले सभी लोग नवरात्रि के 9 दिनों में जमकर …