Ep -15 || घर से क्या खाकर निकले

किसी भी अच्छे काम के लिए घर से निकलने से पहले लोग भगवान का नाम जरूर लेते हैं। साथ ही घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर निकलते हैं, ताकि जिस काम के लिए वो जा रहे हैं वो सफल हो जाए। इसके अलावा घर से निकलने से पहले कुछ लोग दही खाकर निकलते हैं, क्योंकि किसी शुभ काम के लिए घर से निकलने से पहले दही खाना अच्छा माना गया है। वहीं कुछ मान्यताओं के अनुसार, हफ्ते में हर दिन के हिसाब से कुछ उपाय करने से आपका काम जरूर सफल होता है। तो चलिए आज जानते हैं सफलता के लिए सप्ताह के किस दिन कौन सा उपाय करके घर से निकलना चाहिए। 

रविवार को घर से किसी शुभ काम के लिए निकलने से पहले पान खाना अच्छा माना गया है।   

सोमवार के दिन घर से शीशा देख कर निकलना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से काम जरूर पूरा हो जाता है।

वहीं मंगलवार के दिन घर से गुड़ खाकर निकलना चाहिए। मान्यता है कि इससे हर काम में सफलता मिलती है। 

इसके अलावा बुधवार के दिन थोड़ा सा धनिया खाकर घर से निकलना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना गया है।

वीरवार यानी गुरुवार को किसी शुभ काम के लिए जाने से पहले जीरा खाकर घर से निकलें। ऐसा करने से काम जरूर पूरा हो जाएगा। 

 शुक्रवार को दही खाना सबसे अच्छा माना गया है। इस दिन दही खाकर निकलने से सभी काम सफल होते हैं। 

वहीं शनिवार के दिन घर से निकलने से पहले घी और गुड़ खाना चाहिए। ऐसा करके जो व्यक्ति घर से बाहर जाता वह मृत्यु को जीतकर भी घर ले आता है।

Check Also

नवरात्रि में क्या खरीदें कि मनोकामना पूरी हो

श्राद्ध पक्ष में खरीदी से बचने वाले सभी लोग नवरात्रि के 9 दिनों में जमकर …