सीकर में भाजपा का जन सम्मेलन…

सीकर में कल भारतीय जनता पार्टी की ओर से परशुराम भवन में प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी प्रदेश मंत्री अशोक सैनी ने इमरजेंसी के दौरान हुए अत्याचारों के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।
भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक सैनी ने बताया कि 48 साल पहले आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बिना किसी कारण के देश में इमरजेंसी लगाकर संविधान पर प्रहार किया था। आज भारतीय जनता पार्टी ने जगह-जगह प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया है। जिसमें नई पीढ़ी को इमरजेंसी के दौरान हुए अत्याचारों के बारे में बताया गया है।
अशोक सैनी ने कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस पार्टी देश में लोकतंत्र की बात करती है लेकिन 25 जून को ही आज के 48 साल पहले उन्होंने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया था। देश के लोगों को कांग्रेस की इस हरकत के बारे में बात करनी चाहिए। जिन्होंने एक लाख लोगों को बिना किसी वजह के जेल में ठूंस- ठूंस कर डाल दिया था। भारतीय जनता पार्टी उन अत्याचारों के बारे में अब देश को बता रही है।
इसी तरह अपने क्षेत्र से जुडी ख़बरों को पाने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें… डिजिटल आवाज… बेख़ौफ़ सत्य तक….

Check Also

सीकर में 13-14 को 8 घंटे बंद रहेंगे पेट्रोल पंप…

राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर सबसे ज्यादा वेट वसूलने के विरोध में राजस्थान पेट्रोलियम …